पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश में 10 लाख विशेष योग्यजन, चुनाव से पहले होगा मतदाता सूचियों में रजिस्ट्रेशन

प्रदेश में 10 लाख विशेष योग्यजन, चुनाव से पहले होगा मतदाता सूचियों में रजिस्ट्रेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर.जयपुर | प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा विशेष योग्यजनों का सर्वे करवाकर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उनका मतदाता सूचियों में रजिस्ट्रेशन करवा लिया जाएगा। इनमें पांच लाख से ज्यादा विशेष योग्यजनों का सर्वे पूरा भी करवा लिया गया है। विशेष योग्यजनों को मतदान के समय और कितनी बेहतर सुविधाएं दी जा सकती हैं, ऐसे सुझावों के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। ओटीएस में सोमवार सुबह दस बजे से शुरू होने वाली इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा होंगे।

खबरें और भी हैं...