पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 जिलों में पंचायतीराज संस्थाओं में होंगे उपचुनाव

30 जिलों में पंचायतीराज संस्थाओं में होंगे उपचुनाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

पॉलिटिकल रिपोर्टर. जयपुर | राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त स्थानों पर कराए जाने वाले उपचुनावों से पहले मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर दिया है। प्रदेश पंचायतीराज संस्थाओं में उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों से 31 मार्च तक की रिक्तियां आयोग को प्राप्त हो गई है।

इसके तहत भरतपुर, बाड़मेर एवं जैसलमेर को छोड़कर बाकी जिलों में कोई न कोई चुनाव होगा। इसमें जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उपप्रधान, सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंच का चुनाव शामिल है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव चंद्रशेखर मूथा के अनुसार जिला परिषद सवाई माधोपुर वार्ड संख्या आठ पर उपचुनाव कराया जाएगा। इसकी तरह श्रीनगर, उमरैण, कुशलगढ़, छीपा बड़ौद, भदेसर, बाड़ी, सागवाड़ा, जालसू, आहोर, मंडोर, खैराबाद, चौथ का बरवाड़ा, गंगापुर सिटी, सराड़ा एवं सिरोही पंचायत समिति में सदस्यों के रिक्त स्थानों पर उपचुनाव होंगे। इनमें मंडोर, भदेसर एवं बाड़ी पंचायत समिति के प्रधान का भी चुनाव होना है। इसी तरह 24 सरपंच, 20 उपसरपंच और 188 वार्ड पंचों के स्थान रिक्त हैं। आयोग के अनुसार 21 अप्रेल को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों की नामावलियों का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...