पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाइप से पानी सप्लाई में जोधपुर अव्वल, जयपुर दूसरे नंबर पर

पाइप से पानी सप्लाई में जोधपुर अव्वल, जयपुर दूसरे नंबर पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | शहर की बसावटों में पाइप लाइन के जरिए पानी पहुंचाने के मामले में जोधपुर जिला राज्य में टॉप पर है और जयपुर दूसरे नंबर पर है। इसके उलट जयपुर में फिलहाल सबसे ज्यादा 2,793 योजनाएं इस तरह की चल रही हैं और जोधपुर में यह संख्या 2,611 है। जयपुर और जोधपुर के अलावा टोंक, बाड़मेर, जालौर जैसे जिले भी राज्य के बाकी बड़े शहरों जैसे कोटा, उदयपुर, अजमेर, अलवर से आगे हैं। इन जिलों में अब हजारों की संख्या में बसावटों को साफ और शुद्ध पीने का पानी पाइप लाइन के जरिए पहुंचाया जा रहा है। इन शहरों की बसावटों में साफ पानी पहुंचने से हजारों की आबादी को सीधे फायदा पहुंचा है। जानिए टॉप 5 जिले जहां सबसे ज्यादा बसावटों को पाइप लाइन के जरिए पानी मिल रहा है और जहां सबसे अधिक योजनाएं चल रही हैं।

जिला बसावट

जोधपुर 6,908

जयपुर 5,287

बाड़मेर 3,506

जालौर 2,650

टोंक 2,544

खबरें और भी हैं...