बजरी का ट्रोला पलटा, दो कारें दबी
जयपुर | बजरी से भरा ट्रोला गलता गेट थाना इलाके में मंगलवार शाम को अनियंत्रित होकर पलट गया। बजरी के नीचे पार्किंग में खड़ी दो कारें दब गईं। शाम 7 बजे हादसे की सूचना पर गलता गेट थाना और दुर्घटना थाने की पुलिस पहुंची और क्रेन से कारों को निकाला। माइंस विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। यह ट्रोला नागौर से जयपुर आया था।