पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 8वीं पुण्यतिथि पर राज्यपाल, सीएम ने स्मृति स्थल पहुंच पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत को दी श्रद्धांजलि

8वीं पुण्यतिथि पर राज्यपाल, सीएम ने स्मृति स्थल पहुंच पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत को दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत पुण्यतिथि पर मंगलवार को विद्याधर नगर स्थित उनके स्मृति स्थल जाकर राज्यपाल कल्याण सिंह व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पुष्पांजलि अर्पित की। राजे ने स्मृति स्थल परिसर में बिल्व पत्र का पौधा लगाया और परिन्डों में पानी डाला। स्मृति स्थल पर आयोजित सभा में भजन और शबद कीर्तन प्रस्तुत किए गए। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शेखावत की पुत्री रतन कंवर, दोहिती मूमल राजवी, दत्तक पुत्र विक्रमादित्य सिंह और दोहिते अभिमन्यु सिंह ने भी पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। पुष्पांजलि देने वालों में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुन मेघवाल, विधानसभा के उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़, खेल मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, विधायक और भैरों सिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी, विधायक घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व मंत्री भंवर लाल शर्मा, राम किशोर मीणा व पूर्व मंत्री महेश जोशी सहित कई मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...