प्रयोगशाला सहायक के लिए शैक्षणिक योग्यता में संशोधन
जयपुर | राज्य सरकार ने प्रयोगशाला सहायक व असिस्टेंट ड्रग एनालिस्ट के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता में संशोधन कर दिया है। संशोधन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सर्कुलेशन के जरिए कैबिनेट की मंजूरी ले ली है। इसमें प्रयोगशाला सहायकों की शैक्षणिक योग्यता में अब तक सरकारी कॉलेज से डिप्लोमा जरूरी था। लेकिन अब सरकार से मान्यता प्राप्त कॉलेजों से डिप्लोमाधारी भी इस पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसी तरह असिस्टेंट ड्रग एनालिस्ट के पद की शैक्षणिक योग्यता बदलने के लिए भी ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 में संशोधन कर दिया है।