पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ताड़केश्वरजी की 1100 दीपकों से महाआरती

ताड़केश्वरजी की 1100 दीपकों से महाआरती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोशल रिपोर्टर. जयपुर । सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से प्रदेशभर में मनाए जा रहे भगवान परशुराम जयंती के अंतर्गत सोमवार शाम को चौड़ा रास्ता स्थित भगवान ताड़केश्वरजी की मंदिर में 1100 दीपकों से महाआरती की गई। सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में विप्रजनों ने भगवान परशुराम और ताड़केश्वर नाथ के जयकारे लगाकर महाआरती के महोत्सव को और अधिक मंगलमय बना दिया। इस दौरान मंदिर में शंख, घंटी, घडिय़ाल की ध्वनि और पंडितों के सस्वर पाठ गूंज उठे। भगवान ताड़केश्वर का विशेष शृंगार भी किया गया। कार्यक्रम में जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत, उपमहापौर मनोज भारद्वाज, महंत पुरुषोत्तम भारती, सर्वब्राह्मण महासभा के मुख्य समन्वयक योगेश दाधीच, प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सविता शर्मा व शहर अध्यक्ष कंचन शर्मा सहित बडी संख्या में युवा व महिलाएं शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...