पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • याचिका दायर होने के बाद ही क्यों शुरू हुई अलवर में पुलिस हैल्पलाइन

याचिका दायर होने के बाद ही क्यों शुरू हुई अलवर में पुलिस हैल्पलाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | हाईकोर्ट ने अलवर में डेढ़ साल से पुलिस हैल्पलाइन के बंद होने के मामले में राज्य सरकार से पूछा है कि अदालत में याचिका दायर होने के बाद ही हेल्प लाइन शुरू होने के संबंध में स्पष्टीकरण दें। अदालत ने यह अंतरिम निर्देश सोमवार को रवि सैनी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। अदालती आदेश के पालन में राज्य सरकार ने अदालत में कहा कि अलवर में पुलिस हैल्पलाइन शुरू कर दी गई है, लेकिन कोर्ट ने सरकार से लंबे समय से हैल्पलाइन बंद होने व याचिका दायर होने पर शुरू करने के संबंध में जवाब देने को कहा।

भरतपुर एसपी बताएं छह माह से लापता बच्चा कहां है

जयपुर | हाईकोर्ट ने भरतपुर के कामां से पिछले छह माह से लापता 8 साल के बच्चे का कोई पता नहीं चलने पर भरतपुर के एसपी को 14 मई को कोर्ट में पेश होकर जवाब देने के लिए कहा है। अदालत ने एसपी से पूछा है कि लापता बच्चा क्यों नहीं मिला। न्यायाधीश मोहम्मद रफीक व गोवर्धन बाढ़दार की खंडपीठ ने यह अंतरिम निर्देश राजू की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर दिया। याचिका में प्रार्थी ने कहा कि उसका बेटा छह माह से लापता है, लेकिन पुलिस ने बच्चे को अब तक तलाश नहीं किया।

खबरें और भी हैं...