पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगों के लिए सरकार की अनदेखी, नर्सेज का आंदोलन 20 से

मांगों के लिए सरकार की अनदेखी, नर्सेज का आंदोलन 20 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सरकार की ओर से मांगो की अनदेखी को देखते हुए 20 अप्रैल से आंदोलन करेगी। यह निर्णय सोमवार को एसएमएस अस्पताल में प्यारेलाल चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया।

एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह शेखावत व प्रदेश संयोजक शशिकांत शर्मा ने बताया कि सरकार नर्सेज के साथ दोहरा व्यवहार कर रही है। विभाग की सैद्धांतिक सहमति के बाद भी मांगों के संबंध में आज तक किसी तरह की कार्यवाही नहीं की। टीएनआई के महासचिव महेश शर्मा के अनुसार 20 अप्रैल को एसएमएस अस्पताल के मेन गेट पर सुबह 8 से 10 बजे तक गेट मीटिंग होगी और सबह 11 से दोपहर 3 बजे तक एसएमएस अस्पताल के मेन गेट पर सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए धरना दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...