पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएमएस पैथोलॉजी में छह साल से दो डॉक्टर कर रहे जांच

एसएमएस पैथोलॉजी में छह साल से दो डॉक्टर कर रहे जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैल्थ रिपोर्टर. जयपुर। एसएमएस मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी विंग की एडवांस हिमेटोलॉजी एंड एचएलए लैब में जांच को लेकर डॉक्टर आमने-सामने हो गए हैं। लैब में लगे डॉक्टर दो धड़ों में बंट गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लैब में एमसीआई के नियमों के तहत सैंपल जांच के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी रोटेशन से हिसाब से लगनी चाहिए, ताकि बिना ट्रेंड डॉक्टर भी सैंपल जांच में ट्रेंड हो सके, लेकिन लैब में इसके विपरीत हो रहा है। लैब में 6 साल से दो डॉक्टर ही सैंपलों की जांच कर रही है। इस वजह से पैथोलॉजी विंग के करीब 111 डॉक्टरों को जांच संबंधित ट्रेनिंग नहीं मिल पा रही है। इन्हें दूसरी जगह ट्रेनिंग के लिए जाना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...