सात मैरिज गार्डनों के साथ बूटीक-बार और रेस्त्रां बंद कराने के आदेश जारी
जिस जेएलएन मार्ग को वीआईपी रूट मान चमकाने के लिए जेडीए हर घड़ी चौकन्ना होने का पूरा जतन दिखाता है, वहां मुख्यमंत्री को हर कदम पर कई खामियां नजर आईं। नगर निगम सफाई के मुद्दे पर कटघरे में रहा तो अब जेडीए अधूरे प्लांटेशन, मुख्य सड़क पर व्यावसायिक गतिविधियां, अतिक्रमण आदि को लेकर फेल नजर आया। मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही जेडीसी वैभव गालरिया ने संबंधित अफसर-इंजीनियरों के साथ बारीक नजर से दौराकर मंगलवार को पूरे अमले की बैठक ली। इससे पहले मिले निर्देश पर 7 मैरिज गार्डन, बार, बूटीक, रेस्टोरेंट, कार बाजार को या तो बंद कराने के लिए अफसर-इंस्पेक्टर जुटे रहे, या उनको व्यावसायिक गतिविधियां रोकने के आदेश दिए गए। फोकस जेएलएन मार्ग से 22 गोदाम तक के रूट पर है।
7 को नोटिस, बंद कराने की तैयारी
हर्ष कार बाजार। सात दिन का टाइम दिया है। जेडीए खुद की जमीन बता रहा है। कलानेरी के लिए जोन उपायुक्त एएजी से राय लेकर रिपोर्ट देंगे। गिरधर मार्ग के कॉर्नर पर कैलाश गर्ग नाम से होजरी सेल बंद करवा दी। मेन रोड पर गेट भी बंद करवा रहे हैं। राजेश मोहन मित्तल नाम से भी होजरी सेल और दुकान को बंद करवा दिया। ए-25 कुसुम गर्ग मसाला मिस्ट्री रेस्टोरेंट को बंद करवा दिया। (जैसा जोन उपायुक्त बीरबल सिंह, ईओ कैलाश चौधरी ने बताया)
जोन-4 में 3 मैरिज गार्डन, बार को नोटिस
प्रेम पैराडाइज, लाल बहादुर नगर, कमल पैराडाइज और नॉर्थ ईस्ट लोन के मेन रोड पर खुल रहे रास्ते बंद कराने हैं। स्टेट हैंगर के पास बियर बार को नोटिस दिया है। (मुख्य प्रवर्तन अधिकारी राजेंद्र सिंह के मुताबिक)