पॉलिसी ब्लॉक करने की कहकर 70 हजार ठगे
जयपुर। ज्योति नगर थाना इलाके में एक व्यक्ति के साथ सायबर ठगों ने पॉलिसी का पैसा ब्लॉक करने का झांसा देकर 70 हजार रुपए की ठगी कर ली। महेश नगर निवासी त्रिलोकी नाथ का विधानसभा के पास बैंक में खाता है। उनके फोन पर मनीष नाम के व्यक्ति का फोन आया था जिसने उसने मुम्बई स्थित इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बताया और जानकारी दी की आपका पॉलिसी का पैसा 5 साल के लिए ब्लॉक किया जा रहा है। बचाना चाहते हो तो अधिकारियों से रिक्वेस्ट करो। मोबाइल नंबर भी दिए, पीड़ित ने इस नंबर पर बात की तो उन्होंने रकम को ब्लॉक होने से बचाने के लिए 70 हजार रुपए मांगे। पीड़ित ने अारटीजीएस के जरिए रुपए ट्रांसफर कर दिए।