रमजान से पहले 52 गरीबों को बांटे फूड किट
रमजान के महीने में गरीबों को इफ्तार, सेहरी सहित महीने भर खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध कराने के लिए हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने मंगलवार को 52 गरीब परिवारों को फूड किट वितरित किया गया। फाउंडेशन के महासचिव नईम रब्बानी ने बताया कि किट में आटा, दाल, चावल, चीनी, बेसन, रिफाइंड तेल , मूंग की दाल, मसूर की दाल, हल्दी, मिर्च पाउडर डाले गए हैं। साथ ही रमजान के मद्देनजर इस किट में खजूर, सिवैयां, शरबत भी शामिल किया गया है। सूरजपोल बाजार, दर्जियों का रास्ता में आयोजित किट वितरण कार्यक्रम में रब्बानी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक हमारे देश में एक बड़ी आबादी भूखी सो जाती है। ऐसे में संस्था ने 2011 से ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है, ताकि कोई गरीब व जरूरतमंद रमजान की खुशियों से महरूम न हो और गरीब सहरी व इफ्तार आराम से कर सके और रमजान की खुशियों में ये लोग भी शामिल हो जाए।