समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर परनामी सम्मानित
जयपुर | सामाजिक संगठन डॉ. जाकिर हुसैन सोशियल एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से चलाए जा रहे अभिनव अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान समाज के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और विशेष तौर पर मोती डूंगरी स्थित अल-कुरैश गर्ल्स स्कूल के लिए भू आवंटन के लिए दिया गया। इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष अशफाक अहमद, महासचिव एम. सादिक खान, उपाध्यक्ष ए.आर. नकवी, मुबीन कुरैशी, अब्दुल रशीद कुरैशी, अजहर अहमद, महेंद्र अग्रवाल, जमीयतुल कुरैश के हफीज कुरैशी, निजाम कुरैशी, इस्लाम एम.डी मौजूद थे।