सेशन न्यायालय में लगाए परिंडे, पानी की जिम्मेदारी सौंपी
जयपुर | भाजपा जयपुर शहर द्वारा चलाए जा रहे परिंडा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को सेशन न्यायालय बनीपार्क में विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधे गए। परिंडों में रोजाना पानी डालने और रखरखाव की जिम्मेदारी अधिवक्ताओं को सौंपी गई। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र सिंह नरूका व जयपुर शहर संयोजक सुरेश शर्मा ने परिंडे बांधे। कार्यक्रम में जयपुर शहर सह संयोजक विनोद यादव, महेश कुमार शर्मा सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।