पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सक्षम : डॉ शर्मा

भारत वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सक्षम : डॉ शर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर |भारतीय उपभोक्ता परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अनंत शर्मा का कहना है कि भारत डिजिटल इकोनॉमी और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सक्षम है, इसलिए पूरी दुनिया इस समय भारत की ओर देख रही है। मंगलवार को उपभोक्ता संस्था “केंस’ के 28वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर में उपभोक्ताओं से होने वाली ठगी भी डिजिटलाइज्ड हो गई है। इसलिए प्रभावी कानूनों के साथ उपभोक्ताओं को अधिक जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है। समारोह में अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश वैष्णव, केंस के महासचिव देवेंद्र मोहन माथुर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...