पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेशी से आए कैदी के जूते और जीन्स में मिले 3 मोबाइल

पेशी से आए कैदी के जूते और जीन्स में मिले 3 मोबाइल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | चौमूं कोर्ट में बंदी को पेश करके वापस लाते समय सेंट्रल जेल के गेट पर तलाशी में उसके जूते और पेंट में तीन मोबाइल मिले। इस संबंध में जेल प्रशासन ने सोमवार रात को लालकोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जयपुर सेंट्रल जेल के विचाराधीन बंदी नरेन्द्र बैरवा को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के लिए चौमूं लेकर गए थे। पेशी के बाद चालानी गार्ड बंदी को लेकर जयपुर आ गए। जब शाम को सेंट्रल जेल में प्रवेश के समय कैदी की तलाशी ली गई तो कैदी मालपुरा टोंक निवासी नरेन्द्र के जूते के तले में कार्बन में लिपटे दो मोबाइल फोन मिले। वहीं दाहिने पैर के टखने से ऊपर जीन्स के नीचे रबड़ बैंड से बांधा हुआ एक मोबाइल मिला। सोमवार को दिन में 3:10 पर पुलिस लाइन के चालानी गार्ड हैड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल सुरेश, शशि राम, जितेन्द्र ने सेंट्रल जेल में दाखिल करवाया था। जेल के मैन गेट पर तैनात आरएसी के हैड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह और गोपाल सिंह ने तलाशी ली तो उसके जूतों और पैरों से मोबाइल मिले।

इससे पहले सोमवार को जेल प्रशासन, बॉर्डर होम गार्ड, आरएसी ने सेंट्रल जेल के वार्ड नंबर 2 के अंदर औचक तलाशी ली। तलाशी में बैरक नंबर 1 के अंदर शौचालय से 2 मोबाइल मिले हैं। इसकी रिपोर्ट भी लालकोठी थाने में दर्ज कराई गई है।

खबरें और भी हैं...