सफाईकर्मी भर्ती : 32 हजार आवेदन जमा हुए
जयपुर | नगर निगम में 4961 पदों पर सफाईकर्मियों की भर्ती के लिए मंगलवार को अंतिम दिन 32,300 आवेदन आए। प्रदेश के 184 नगरीय निकायों में 21,136 सफाई कर्मचारी भर्ती होने हैं। सबसे अधिक 4,961 पदों पर जयपुर नगर निगम में भर्ती की जानी है। आवेदनकर्ताओं में बीएड डिग्रीधारी बेरोजगार भी शामिल हैं। कई युवाओं के पास स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्री है।