पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरसीडीएफ व डेयरी एमडी की जगह एसीएस ने संभाली कमान

आरसीडीएफ व डेयरी एमडी की जगह एसीएस ने संभाली कमान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | डेयरी की मॉनिटरिंग-कार्य के लिए सरकार ने आरसीडीएफ और डेयरी एमडी लगा रखा है। इन दोनों की जगह एसीएस पशुपालन एवं गोपालन खेमराज चौधरी ने डेयरी में एमडी की कमाल संभाल रखी है। आईएसएस की नई सूची जारी होने के बाद खेमराज सचिवालय में न बैठकर जयपुर डेयरी में बैठ रहे हैं, जबकि इससे पहले गोपालन सचिव अजिताभ शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने डेयरी का रुख भी नहीं किया था। मंगलवार को भी खेमराज सुबह 9.30 बजे जयपुर डेयरी पहुंचे। जहां पर कार्यवाहक एमडी पीएस सिद्धू के चैम्बर में वित्त, प्लांट, मार्केटिंग, ट्रासंपोर्ट, परचेज सहित अन्य छोटी से छोटी विंग की फाइलों को खंगाला।

इस दौरान उन्होंने आधा लीटर घी पैकिंग के मेटिरियल नहीं होने, बढ़ते दूध की लीकेज को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। यूनियन का कहना है कि प्रोटोकॉल के तहत एसीएस को किसी फाइल के संबंध में जानना या देखना है तो वे आरसीडीएफ एमडी के माध्यम से मंगवा सकते हैं। ऐसे में आरसीडीएफ एमडी को छोड़कर एसीएस के डेयरी में पहुंचने को लेकर अधिकारी तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...