लेट फीस के साथ विधि फॉर्म 19 तक जमा होंगे
जयपुर| राजस्थान विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड सभी विधि महाविद्यालय एवं विभाग के विद्यार्थी एलएलबी, एलएलएम, पीजी डिप्लोमा और लॉ पाठ्यक्रमों के आवेदन 100 रुपए विलंब शुल्क सहित 19 अप्रेल तक किए जा सकते हैं। परीक्षा के आवेदन बिना विलंब शुल्क 12 से 14 अप्रेल तक किए जा सकते थे जबकि विलंब शुल्क सहित 15 से 19 अप्रेल तक किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 19 अप्रेल है। कुलपति प्रो आरके कोठारी पहले ही कह चुके हैं कि ऐसे करीब 12 स्टूडेंट्स के मामले को एकेडमिक काउंसिल में ले जा कर इनको राहत देने की कार्रवाई की जा रही है।