पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएचएम के संविदा पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 21 अप्रैल से

एनएचएम के संविदा पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 21 अप्रैल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। नेशनल हैल्थ मिशन के तहत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 21 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। तीन ग्रुपों में होने वाली लिखित परीक्षा जयपुर के शास्त्री नगर रोड़ पर पीतल फैक्ट्री के पास स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में आयोजित होगी। स्वास्थ्य सचिव एवं मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि संविदा पदों पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की विषयवस्तु की जानकारी पूर्व में ही विभाग की वेबसाइट पर अपलोड़ की जा चुकी है। जानकारियां वेबसाइट www.rajswasthya.nic.in पर 17 अप्रैल से अपलोड कर दी जायेंगी। ग्रुप-बी, ग्रुप-एच एवं ग्रुप-आई तीन बनाए गए है। हरेक ग्रुप में शामिल पदों के लिए परीक्षा होगी। जैन ने बताया कि अन्य पदों की परीक्षा 28 अप्रैल व 29 अप्रैल को आयोजित होगी। ग्रुप-बी : कंसल्टेंट आरबीएसके, कंसलटेंट मिशन परिवार विकास, डीपीएम एनएचएम व एनयूएचएम एवं डिस्ट्रिक एनटीसीपी कंसलटेंट।

खबरें और भी हैं...