पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले 5 गिरफ्तार

आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले 5 गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | एक होटल में किराये का कमरा लेकर आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले 5 बदमाशों को शनिवार रात सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चांदपोल के इमरान खान, इरफान खान, रियाज अली, मो. नसीम व शास्त्रीनगर के मोहम्मद फिरोज से 5 मोबाइल, 10 लाख रुपए के हिसाब की पर्चियां व एलईडी मय सैटअप बॉक्स बरामद की है। थानाधिकारी रड़मल सिंह ने बताया कि यह दबीश बड़ौदिया बस्ती एसडी होटल में दी गई।

कुछ लोग किराये का कमरा लेकर दिल्ली-मुम्बई आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे है। उक्त सूचना पर टीम लेकर मौके पर पहुंचे और पांचों को पकड़कर थाने ले आएं।

खबरें और भी हैं...