परशुराम जयंती पर बैंकों में अवकाश की मांग
परशुराम जयंती पर बैंकों में अवकाश की मांग
जयपुर| राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन ने राज्य सरकार से 18 अप्रैल को परशुराम जयंती पर बैंकों में अवकाश घोषित करने की मांग की है। यूनियन के महासचिव महेश मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में राज्यपाल से पराक्रम्य लिखित अधिनियम के तहत बैंकों में अवकाश घोषित करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से घोषित अवकाश स्वत: बैंकों में लागू नहीं होता।
आईपीएल के साथ ओनिडा का अनुबंध
मुंबई| एसी कारोबार बढ़ाने के मकसद से ओनिडा गर्मी सीजन के दौरान मार्केटिंग व एडवरटाइजिंग पर 25 से 30 करोड़ रुपए खर्च करेगी। कंपनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ अनुबंध किया है। इसके तहत 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ओनिडा के अधिकारी उमेश श्रीखंडे ने बताया कि कंपनी घरेलू एसी बाजार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार किया गया है।