पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुर जंक्शन पर यात्रियों से दूर होती ‘जनता थाली’

जयपुर जंक्शन पर यात्रियों से दूर होती ‘जनता थाली’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| जयपुर जंक्शन पर ‘जनता की थाली’ यात्रियों से दूर हो रही है। यहां यात्रियों को 35-40 रु. की खाने की प्लेट के लिए 80 से 100 रु. चुकाने पड़ रहे हैं। रेलवे ने अधिक लाइसेंस फीस वसूलने के चक्कर में पिछले दिनों आरआर संचालित करने का काम एक फर्म को दिया था। यह फर्म इसे ज्यादा दिन नहीं चला पाई और इसे बीच में ही बंद कर दिया गया। काबिलेगौर है कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने पिछले दिनों ही यात्रियों की सुविधाओं के लिए जंक्शन पर रेलवे रिफ्रेशमेंट शुरू किया था। संचालन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ की फर्म मैसर्स कच्छावा एंड संस को दी गई। कुछ दिनों तक तो फर्म ने ठीक काम किया, लेकिन बाद में यह काम बंद कर दिया। आईआरसीटीसी ने भी ना तो फर्म को ब्लैक लिस्ट किया, और ना ही उस पर कोई पेनल्टी लगाई।

चार महीने से है बंद

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेल रिफ्रेशमेंट करीब 4 माह से बंद है। अब यहां कबाड़ पड़ा है। यात्रियों को जंक्शन पर मजबूरन अन्य फूड आउटलेट पर महंगे दामों पर खाना या अन्य खाद्य सामग्री लेनी पड़ रही है। जनता थाली मात्र 40 रुपए की थी, जिसमें वैराइटी मिलती थी।

फर्म ने टेंडर की शर्तों को पूरा नहीं किया। इसलिए उसे टर्मिनेट किया गया है। दिल्ली स्थित हैड आॅफिस में टेंडर से जुड़ी कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। कुछ ही दिनों में टेंडर अवॉर्ड हो जाएगा। - एमआर देवड़ा, सीआरएम, आईआरसीटीसी

अव्यवस्था

खबरें और भी हैं...