पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमएनआईटी में भी 14 प्रतिशत सीट लड़कियों के लिए रहेगी रिजर्व

एमएनआईटी में भी 14 प्रतिशत सीट लड़कियों के लिए रहेगी रिजर्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | एमएनआईटी, जयपुर में भी गर्ल्स के लिए नए सत्र 2018-19 से 14 प्रतिशत सीटें रिजर्व रखी जाएंगी। इसकी पुष्टि करते हुए एमएनआईटी डायरेक्टर प्रो. उदय कुमार. आर यारगट्टी ने बताया कि पिछले साल निर्णय हुआ था कि देशभर की आईआईटी, ट्रिपलआईटी, एनआईटी जैसे टेक्निकल शिक्षण संस्थानों में गर्ल्स के लिए 14% सीटें रिजर्व रखी जाएं। टेक्निकल एजुकेशन में गर्ल्स के कम नामांकन की वजह से ये नीतिगत फैसला एमएचआरडी ने लिया था। जो इस साल नए सत्र से लागू होगा। इसलिए ये आदेश एमएनआईटी जयपुर पर भी लागू रहेगा। गौरतलब है कि जोधपुर आईआईटी और कोटा आरटीयू में अस्थाई तौर पर ट्रांसफर हो रही ट्रिपल आईआईटी में भी 14 प्रतिशत सीटें लड़कियों के लिए सुरक्षित रहेंगी। इसके अलावा गर्ल्स को वरियता के आधार पर भी 86% सीटों पर भी प्राथमिकता मिलेगी। ज्वॉइंट एंट्रेस एग्जाम ही इन सब का आधार रहेगा।

खबरें और भी हैं...