पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एकसाथ सभी मैचों के लिए एनओसी देने को मेयर हुए राजी

एकसाथ सभी मैचों के लिए एनओसी देने को मेयर हुए राजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल मैचों के लिए फायर एनओसी लेने और अन्य सुविधाओं के लिए शुल्क देने के मामले में चला आ रहा विवाद थमता दिख रहा है। कुछ दिन पहले तक नियम-कायदों का हवाला देकर तीखे-तेवर अपनाने वाले मेयर अशोक लाहोटी, सरकार से दखल के बाद एनओसी देने पर राजी हो गए हैं। अब उन्होंने आयोजकों को जल्द ही सभी मैचों की फायर एनओसी, फूड लाइसेंस देने पर सहमति दे दी।

निगम और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए मुख्य सचिव ने भी हस्तक्षेप किया, लेकिन मेयर सुविधाओं के एवज में शुल्क लेने पर अड़े रहे। पहले मैच के लिए सशर्त फायर एनओसी दी गई, लेकिन फायर मैनों को भीतर नहीं जाने देने पर मेयर खासे नाराज हुए। मामला बीसीसीआई तक पहुंचा तो चर्चाएं चली कि मैच आयोजक विवाद के चलते मैच जयपुर की बजाए कहीं और करवा लंे। सीएमओ से आए निर्देशों के बाद मेयर के तेवर नरम पड़े और उन्होंने फायर एनओसी देने पर सहमति जताई। लाहोटी ने कहा की सुरक्षा के मापदंड पूरे होने के साथ ही आगामी सभी मैचों की एनओसी एक साथ दे दी जाएगी।

हालांकि नगर निगम ने मैच आयोजकों से सुरक्षा संबंधी इंतजाम पूरे करने के लिए कहा है। जब आयोजक सुरक्षा व्यवस्था पूरी करने की जानकारी नगर निगम प्रशासन को देंगे, तब निगम की टीम एसएमएस स्टेडियम का दौरा करेगी। व्यवस्थाओं को जांच-पड़ताल करके सभी मैचों की एनओसी एक साथ दे दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...