पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईपीएमसी ने नहीं माना पेपर लीक, पहले पेपर बाहर आने पर खामोश

ईपीएमसी ने नहीं माना पेपर लीक, पहले पेपर बाहर आने पर खामोश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| राजस्थान विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष के फिजिक्स पेपर लीक मामले को लेकर सोमवार को ईपीएमसी की मीटिंग हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि पेपर लीक नहीं माना जा सकता और इसे निरस्त नहीं किया जाएगा। मीटिंग में स्पष्ट किया गया कि जिन केंद्रों पर 500 से अधिक परीक्षार्थी हैं वहां आधा घंटा पहले और 500 से कम संख्या वाले केंद्रों पर 15 मिनट पहले पेपर खोला जा सकता है। लेकिन सवाल अब भी बरकरार है कि आखिर पेपर खोलते समय इसका फोटो क्लिक कर बाजार में कैसे आया? सवाल यह भी खड़ा हो गया है कि आखिर विवि बिना किसी जांच यह कैसे कह सकता है कि पेपर खोलने के दौरान ही उसका फोटो बाहर भेजा गया है।

ईपीएमसी कमेटी संयोजक प्रो. एसएल शर्मा के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर पेपर खोलने का समय तय है, ऐसे में पेपर लीक नहीं मान सकते। पेपर का फोटो बाहर कहां से और कैसे आया, पुलिस जांच कर रही है।

मामले में एनएसयूआई और एबीवीपी छात्र संगठनों ने पेपर निरस्त करने की मांग करते हुए सोमवार को भी प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के ईकाई अध्यक्ष विनोद जाखड़ का कहना है कि कुलपति आधे घंटे पहले पेपर बाहर आने को लीक नहीं मानते तो पहले ही प्रश्न पत्र बांट देने चाहिए।

खबरें और भी हैं...