ऑटोमोबाइल नगर व सुमेल योजना के तीन भूखंडों की नीलामी कल
जयपुर | जेडीए बुधवार को ऑटोमोबाईल नगर व सुमेल योजना के तीन भूखंडों की नीलामी करेगा। ऑटोमोबाइल नगर योजना में दुकान के प्रयोजनार्थ भूखंड संख्या सी/8/11 (एसटी) के लिए व सुमेल योजना में आवासीय भूखंड संख्या-बी-198 बी-20 की नीलामी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जेडीए के नीलामी हाॅल में की जाएगी। सरकार ने 18 अप्रेल को परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, लेकिन नीलामी की जाएगी।