पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रांसफार्मर फटने से हो गई थी 22 लोगों की मौत, हादसे के जिम्मेदार माने एक्सईएन हो गए बहाल

ट्रांसफार्मर फटने से हो गई थी 22 लोगों की मौत, हादसे के जिम्मेदार माने एक्सईएन हो गए बहाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। शाहपुरा में ट्रांसफार्मर फटने और उससे हुई 22 लोगों की मौत के मामले में निलंबित एक्सईएन प्यारेलाल यादव को सोमवार को बहाल कर दिया गया। हालांकि अभी तक जांच पूरी नहीं हुई और संभागीय आयुक्त स्तर पर की गई जांच का कोई परिणाम नहीं आया है। निलंबन काल में मुख्यालय में ड्यूटी दे रहे यादव को बहाल कर टोंक में एक्सईएन पद पर लगाया गया है। हादसे के समय वे शाहपुरा एक्सईएन थे। उच्चाधिकारियों के अनुसार सरकार के निर्देश पर यादव की बहाली की गई है, जबकि हादसे की जांच जारी रहेगी। हालांकि जयपुर डिस्कॉम ने अभी तक ट्रांसफार्मर कंपनी के खिलाफ भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है। जांच के नाम पर खानापूर्ति ही हुई है। ट्रांसफार्मर श्रीभाला ट्रांसफार्मर कंपनी का बना हुआ था। ट्रांसफार्मर 2014 में बना था तथा 2019 तक गारंटी पीरियड में था। लेकिन पहले ही खराब हो गया था तथा रिपेयरिंग के बाद यहां लगाया था। एसएफएल ने भी ट्रांसफार्मर के बनाने व निर्माण में खामियों की रिपोर्ट दी है। ट्रांसफार्मर की बीएसआई से जांच होनी थी।

मामला : शाहपुरा के खातोलाई में 31 अक्टूबर को गुर्जर परिवार में शादी भात कार्यक्रम के दौरान ट्रांसफार्मर फटने से 22 जनों की मौत हो गई थी। डिस्कॉम ने एक्सईएन व एईएन को सस्पेंड किया था। चार्जशीट व ट्रांसफार्मर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई का मामला संभागीय आयुक्त की रिपोर्ट के बाद डिस्कॉम की जांच में अटका हुआ है। जांच बाकी है, इंजीनियर बहाल हो गए।

सरकार ने दिया आदेश : एमडी

सरकार के आदेश पर बहाल किया गया है। सरकार ने जांच जारी रखते हुए एक्सईएन को बहाल करने के आदेश दिए हैं, ऐसे में जांच जारी रहेगी। - आर.जी. गुप्ता, एमडी, जयपुर डिस्कॉम

खबरें और भी हैं...