पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसबीसी के कितने अभ्यर्थी मेन्स में बुलाए, ओपन केटेगरी वाले कितने प्रभावित हुए

एसबीसी के कितने अभ्यर्थी मेन्स में बुलाए, ओपन केटेगरी वाले कितने प्रभावित हुए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईकोर्ट ने आरएएस भर्ती-2016 के मामले में आरपीएससी से 8 मई को पूछा है कि भर्ती में एसबीसी के कितने अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया, इससे ओपन केटेगरी वाले कितने अभ्यर्थी प्रभावित हुए। यदि रिजार्ट का रिवीजन हुआ तो कितने लोग बाहर होंगे व सामान्य केटेगरी के कितने अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके अलावा भर्ती से बाहर होने वालों में से कितने अभ्यर्थी चयनित हो रहे हैं। न्यायाधीश एम.एन.भंडारी व डीसी सोमानी की खंडपीठ ने यह अंतरिम निर्देश सोमवार को आरपीएससी की अपील पर सुनवाई करते हुए दिया। अपील में अारपीएससी ने एकलपीठ के 26 अगस्त 2017 के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें आरएएस भर्ती-2016 की चयन प्रक्रिया के तहत मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार रद्द करते हुए प्री परीक्षा के संशोधित परिणाम के अनुसार चयन प्रक्रिया नए सिरे से शुरू करने का निर्देश दिया था। पूर्व में खंडपीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए 7 सितंबर 2017 के आदेश से आरएएस भर्ती-2016 के राज्य व अधीनस्थ सेवा के 703 पदों पर भर्ती मामले में आरपीएससी को साक्षात्कार की प्रक्रिया जारी रखने का निर्देश दिया था लेकिन नियुक्तियां कोर्ट के आदेश से देने के लिए कहा था। आरपीएससी ने अपील में कहा था कि उन्होंने एक दिसंबर 2016 को जो प्री परीक्षा का परिणाम जारी किया था वह कानून सम्मत था। जब प्री का परिणाम आया था उस समय एसबीसी को आरक्षण था।

खबरें और भी हैं...