पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होम्योपैथी डाॅक्टर ने फांसी लगाई, दहेज हत्या का केस

होम्योपैथी डाॅक्टर ने फांसी लगाई, दहेज हत्या का केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर. जयपुर। ब्रह्मपुरी इलाके में कैलाशपुरी कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता ने रविवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने कमरे का गेट बंद करके फंदा लगाया था। इस दौरान 4 माह का बेटा रोया तो तब परिजन दौड़कर कमरे के गेट तक पहुंचे, लेकिन गेट अंदर से बंद था। परिजनों ने गेट तोड़कर फंदे पर झूली 28 वर्षीय मनीषा शर्मा को उतारकर हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मनीषा के पिता मदन पाल त्यागी ने उसके पति पवन सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। मनीषा और पवन दोनों होम्योपैथी डॉक्टर है। जांच अधिकारी एसीपी प्रताप मल केडिया ने बताया कि मनीषा की शादी दो साल पहले कैलाशपुरी निवासी पवन के साथ हुई थी। उनके 4 माह पहले ही बेटा हुआ था। बेटा का नाम रूद्र है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि रविवार शाम को पति-प|ी बाहर खाना खाने गए थे। जहां वापस लौटने के बाद करीब दस बजे मनीषा बेटे को लेकर ऊपर वाले कमरे चली गई। मां-पिता के झगड़े मासूम हो गया बेसहारा- मां-पिता के आपसी झगड़े में 4 माह का रूद्र बेसहारा हो गया। मनीषा के पिता मदन पाल का कहना कि पवन और उसका परिवार पैसे की मांग करता है। पवन ने मनीषा को पीहर जाने से भी मना किया था।

4 माह के मासूम को छोड़ गई मां

खबरें और भी हैं...