नगर निगम आयुक्त पर क्यों न 25 हजार रुपए का हर्जाना लगाया जाए
जयपुर। श्मशान स्थल से गंदगी नहीं हटाने के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने जयपुर नगर निगम आयुक्त को एक और मौका देते हुए सवाल किया है कि क्यों न आयुक्त पर 25 हजार रुपए का व्यक्तिगत हर्जाना लगाया जाए। आगरा रोड पर मथुरादास पुरा एवं नीमों वाली ढाणी में श्मशान स्थल से गंदगी हटाने के चार साल पुराने आदेश पर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आयोग ने सख्ती दिखाई है। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश टाटिया ने इस मामले में अब 22 मई तक आयुक्त से रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने नीमों की ढाणी श्मशान के मामले में प्रसंज्ञान लिया था।