चिकित्सा शिक्षा सचिव से पूछा, मेडिकल कॉलेजों में शिक्षक कम क्यों है
जयपुर। हाईकोर्ट ने जयपुर में मेडिकल एजुकेशन के तय सीमा से ज्यादा शिक्षक होने व प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर प्रमुख चिकित्सा शिक्षा सचिव को 10 जुलाई को अदालत में उपस्थित होने के लिए कहा है। मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नांद्रजोग व न्यायाधीश जीआर मूलचंदानी की खंडपीठ ने यह अंतरिम निर्देश महेन्द्र गौड़ की पीआईएल पर दिया। पीआईएल में कहा कि एमसीआई ने हर मेडिकल कॉलेज में 330 मेडिकल एजुकेशन शिक्षक तय कर रखे हैं। जयपुर में तय शिक्षकों से 334 शिक्षक ज्यादा हैं। इनमें से 550 नियमित हैं और 114 तदर्थ आधार पर लगा रखे हैं। जबकि झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में 215 ही मेडिकल शिक्षक हैं।