आज चांद दिखा तो रोजे कल से
जयपुर| रमजान का मुबारक महीना चांद दिखाई देने पर गुरुवार या शुक्रवार से शुरू होगा। बुधवार शाम मगरिब की नमाज के बाद जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में हिलाल कमेटी की बैठक होगी। इस अवसर चांद देखने की कोशिश की जाएगी, चांद दिखाई दिया तो रमजान का महीना गुरुवार से शुरू होगा, अन्यथा पहला रोजा शुक्रवार से रखा जाएगा।
हो सकते हैं 5 जुमे
रमजान का महीना यदि शुक्रवार से शुरू होता है तो इस महीने में पांच जुमे आएंगे। उधर गुरुवार से महीना शुरू होने की स्थिति में भी पांच जुमे हो सकती हैं, लेकिन यह तब ही संभव होगा, जब पूरे 30 रोजे हों। चूंकि रमजान के महीने में जुमे और उसकी सामूहिक नमाज का बड़ा महत्व है, ऐसे में पांच जुमे होने की भी अहमियत मानी गई है।