पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rs.15 लाख का वीआईपी नंबर RJ45 CG 0001 नंबर

Rs.15 लाख का वीआईपी नंबर RJ45 CG 0001 नंबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर. जयपुर| जिस शख्स ने 16 साल पहले तक ढाबे पर 150 रुपए महीने और पंचर की दुकान पर काम किया, मंगलवार को उसी ने 1.5 करोड़ की जगुआर कार पर आरटीओ में बोली के जरिए 15 लाख रुपए में वीआईपी नंबर खरीदा। उसने यह बोली आरजे 45 सीजी 0001 नंबर के लिए लगाई। इतना ही नहीं इस नंबर के लिए 1 लाख 1 हजार रुपए की फीस भी अलग से जमा कराई। इस बोली में तीन फर्मों में भाग लिया। आखिरकार स्वेज फार्म जयपुर निवासी राहुल तनेजा ने सबसे महंगी बोली लगाकर नंबर अपने नाम कर लिया। तनेजा इवेंट व वेडिंग मैनेजमेंट कंपनी लाइव क्रिएशन्स के फाउंडर हैं। डीटीओ अनिल सोनी ने बताया कि यह अब तक का प्रदेश का सबसे महंगा नंबर है।



16 साल पहले ढाबे पर काम किया, पंक्चर बनाए...अब खरीदा सबसे महंगा गाड़ी नंबर

डेढ़ करोड़ की गाड़ी के लिए जयपुर आरटीओ से खरीदा 15 लाख रुपए का वीआईपी नंबर

ऐसे बदली किस्मत राहुल ने बताया कि एक दिन उनकी पर्सनालिटी देखकर मोहल्ले के कुछ लड़कों ने मॉडलिंग की सलाह दी। मॉडलिंग में मिस्टर जयपुर, मिस्टर राजस्थान और मेल ऑफ़ दी ईयर के टाइटल जीते। इसके बाद उन्हें लगातार शो मिलते चले गए। बाद में इवेंट किए। अब वे वेडिंग्स के इवेंट्स कर रहे हैं। राहुल का शुरू से ही एक नंबर से खास नाता है। उनके मोबाइल और लैंड लाइन के अंतिम सात नंबर और कारों के नंबर भी एक ही हैं। तनेजा को 3 साल पहले सीजर का अटैक आ चुका है। अटैक के दौरान इनका वजन 120 िकलो हो गया था, िजसे 5 माह में 48 िकलो कम कर िलया।

रंग बेच-बेच के रंगी जिंदगी

तनेजा एमपी की मंडला तहसील के एक छोटे गांव में बेहद गरीब परिवार में पैदा हुए। पांच बहन-भाइयों में सबसे छोटे हैं। पिता के साथ टायर पंक्चर लगाने का काम किया। छोटी सी उम्र में ही कुछ बड़ा करने की चाहत लिए राहुल ने घर छोड़ दिया। दो साल तक ढाबे पर काम किया। दिवाली के समय फुटपाथ पर पटाखे, होली में रंग और मकर संक्रांति में पतंगे बेची। अख़बार डाले। दिन में आदर्श नगर स्थित ढाबे पर नौकरी की और रात को ऑटो चलाया।

खबरें और भी हैं...