विद्याश्रम स्कूल फीस बढ़ोतरी मामले में सुनवाई 24 तक टली
जयपुर| हाईकोर्ट ने भारतीय विद्या भवन सोसायटी के दोनों विद्याश्रम स्कूलों में फीस बढ़ोतरी पर डीईओ द्वारा रोक लगाने के आदेश को चुनौती देने के मामले में सुनवाई 24 मई तक के लिए टाल दी। अदालत में भारतीय विद्या भवन सोसायटी की याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने जवाब के लिए समय मांगा। अदालत ने 1 मई के आदेश से राज्य सरकार को भारतीय विद्या भवन के दोनों विद्याश्रम स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को कहा था।