पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटी के बाल काटने वाले परिजनों को महिला आयोग ने तलब किया

बेटी के बाल काटने वाले परिजनों को महिला आयोग ने तलब किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरवालों को नापसंद लड़के से प्रेम करने पर युवती के बाल काटने और करंट लगाने वाले परिजनों को महिला आयोग ने तलब किया है। बुधवार को पिता व भाई को महिला आयोग के सदस्यों के सामने पेश होना है। इस मामले में महिला सुरक्षा व सलाह केंद्र ने सदर थाने में परिवाद पेश कर युवती के परिजनों को पाबंद करने की मांग की। सोमवार को युवती ने केंद्र में पहुंचकर परिजनों पर बाल काटने और करंट के झटके लगाने का आरोप लगाया था। केन्द्र की पदाधिकारियों ने मंगलवार को युवती का मेडिकल करवाने के बाद परिजनों से बात की। युवती को महिला आयोग में पेश किया जहां उसने आयोग सदस्य को आपबीती सुनाई। युवती की कहानी सुनने के बाद महिला आयोग ने परिजनों को तलब किया है।

खबरें और भी हैं...