पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस को बड़ा झटका, फर्जीवाड़े में करौली जिला प्रमुख सस्पेंड

कांग्रेस को बड़ा झटका, फर्जीवाड़े में करौली जिला प्रमुख सस्पेंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर. जयपुर | राज्य सरकार ने करौली जिला प्रमुख अभय कुमार मीना को मंगलवार को सस्पेंड कर दिया। मीना इस दौरान जिला परिषद के किसी कार्य व कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। फर्जी नाम के दस्तावेजों के आधार पर जिला प्रमुख का चुनाव लड़ने की एक शिकायत की जांच संभागीय आयुक्त ने कलेक्टर से करवाई थी। पंचायतीराज विभाग ने जांच रिपोर्ट पर मीना को सस्पेंड कर दिया। जिला प्रमुख मीना के सस्पेंशन से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मीना कांग्रेस पार्टी के विधायक एवं विधानसभा में पार्टी के उपनेता रमेश मीणा के भाई है। उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का कहना है कि भाजपा सरकार ने यह गलत कार्य‌वाही की है। इसे न्यायपालिका में चुनौती दी जाएगी। पंचायतीराज विभाग के संयुक्त सचिव के अनुसार जिला प्रमुख की ओर से प्रस्तुत स्पष्टीकरण की प्रति सहित प्रकरण की जांच रिपोर्ट संभागीय आयुक्त ने विभाग को भिजवाई थी। रिपोर्ट के अवलोकन के बाद संभागीय आयुक्त से कहा गया है कि इस मामले में कूटरचित दस्तावेजों को उपयोग किया गया। इसलिए, पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाने के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की सिफारिश की गई। आखिरकार जिला परिषद सीईओ ने पिछले दिनों मीना के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस प्रकरण में पुलिस ने प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित मानते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस की ओर से जैसे ही यह रिपोर्ट पंचायतीराज विभाग को मिली। मंगलवार को संयुक्त सचिव ने मीना के सस्पेंशन के आदेश जारी कर दिए।

फरवरी, 2015 से जिला प्रमुख : राज्य में फरवरी, 2015 में हुए जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस ने 27 में से 18 सीटें जीती थीं। इसके बाद मीना को जिला प्रमुख बनाया गया था।

अभय कुमार मीना।

खबरें और भी हैं...