राज्य पशु चिकित्सा परिषद के गठन के लिए डॉ. गोदारा सहित तीन सदस्य मनोनीत
राज्य पशु चिकित्सा परिषद के गठन के लिए डॉ. गोदारा सहित तीन सदस्य मनोनीत
जयपुर | राजस्थान राज्य पशु चिकित्सा परिषद के गठन के लिए राज्य सरकार ने तीन सरकारी अधिकारियों को परिषद में सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। सोमवार को जारी इस आशय के आदेश में जयपुर निवासी डॉ. सुधीर भार्गव, बीकानेर निवासी डॉ. नरेंद्र मोहन सिंह और श्रीगंगानगर निवासी डॉ. रमेश कुमार गोदारा को परिषद में सदस्य मनोनीत किया है। राज्य पशु चिकित्सा परिषद में 11 सदस्य होते हैं। इनमें से अध्यक्ष का चुनाव होता है।
परिषद के गठन के लिए चार सदस्यों का चुनाव होता है, तीन सदस्य राज्य सरकार की ओर से मनोनीत होते हैं। इसके अलावा पशुपालन विभाग के निदेशक, वेटनरी यूनिवर्सिटी के कुलपति, पशु चिकित्सा संघ के वर्तमान अध्यक्ष और वेटनरी कौंसिल का रजिस्ट्रार एक-एक सदस्य को रूप में शामिल होते हैं।