पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार, पांच जिलाध्यक्ष बदले

महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार, पांच जिलाध्यक्ष बदले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस विस्तार में 8 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव और 5 सचिव बनाए गए हैं। इसके साथ ही 5 जिला अध्यक्षों को बदला गया है। एनजीओ प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया है। इस कार्यकारिणी में कई पदाधिकारियों को पदोन्नत किया गया है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष बनाये गये हैं, जिनमें स्पर्धा चौधरी, सावित्री मीणा, कुंती देवडा परिहार, शीला सैनी, विजय बाला शर्मा, तारा पूनिया, मंजू मेघवाल और अंजना खत्री के नाम शामिल हैं। इनमें कुंती देवडा परिहार और तारा पूनिया को महासचिव से उपाध्यक्ष पदोन्नत किया है। विजय बाला शर्मा को सचिव से उपाध्यक्ष पदोन्नत किया है। जबकि अंजना खत्री पूर्व में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। कार्यकारिणी के विस्तार में 15 महासचिव बनाये गये हैं, जिनमें सरोज गुर्जर, मृदुला कोठारी, सोनाक्षी वशिष्ठ, मंजू बलाई, बबीता दिल्लीवाल एडवोकेट, संजीता सिहाग, विमला गुर्जर, तारा बेनीवाल, मंजू सैनी, मालती शर्मा, राजबाला यादव, गीता वर्मा, सारिका सिंह, विमला जाजोरिया, और कमला विश्नोई को महासचिव बनाया गया है। सोनाक्षी वशिष्ठ को प्रवक्ता के साथ ही महासचिव पदोन्नत किया है, जबकि मृदुला कोठारी, मंजू बलाई, बबीता दिल्लीवाल, संजीता सिहाग, विमला गुर्जर, तारा बेनीवाल, मंजू सैनी, मालती शर्मा को सचिव से महासचिव पदोन्नत किया गया है। कार्यकारिणी में पांच सचिव बनाये गये हैं जिनमें अनीता जाटव, कंचन मीणा, मीना पालीवाल, हमीदा बानो, अर्चना शर्मा एडवोकेट को प्रदेश सचिव बनाया गया है। प्रदेश महिला कांग्रेस में एनजीओ प्रकोष्ठ का राज भटनागर को संयोजक बनाया गया है। उधर पांच जिलाध्यक्ष भी बदले। कविता गुर्जर को जयपुर देहात महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। शोभा देवी को जालोर, लीना शर्मा को धौलपुर, संतु देवी को बांसवाड़ा और प्रियंका नंदवाना को बारां जिला महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...