गौशालाओं को दो साल में 265 करोड़ रुपए मिले
जयपुर | प्रदेश में वर्ष 2017-18 में राज्य सरकार की ओर से 1090 गौशालाओं के लिए 123.07 करोड़ रुपए व हिंगोनियां गौ पुनर्वास केंद्र के लिए 10 करोड़ रुपए दिए गए। वहीं 2016-17 में 1160 गौशालाओं के लिए 132.68 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की थी। इसमें बड़े गौ वंश के लिए 32 रुपए व छोटे गौ वंश के लिए 16 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से राशि दी गई।
न्यूज इन नंबर्स