गोदरेज लि. की सैलून प्रोफेशनल रेंज लॉन्च
गोदरेज लि. की सैलून प्रोफेशनल रेंज लॉन्च
जयपुर| गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लि. (जीसीपीएल) ने देश के 500 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोफेशनल हेयर कलर मार्केट में प्रवेश करते हुए यहां नया ब्रांड गोदरेज प्रोफेशनल लॉन्च किया। एसोसिएट वीपी केतन टाकलकर ने बताया कि जयपुर देश का नवां शहर है जहां 21 हेयर कलर शेड्स की रेंज लाॅन्च की गई है। यह पहली भारतीय हेयर प्रोफेशनल रेंज है। कंपनी का लक्ष्य तीन साल में 100 करोड़ रुपए का कारोबारी लक्ष्य हासिल करने का है।