पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोना 100 और चांदी 500 रु. सस्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| ग्लोबल बाजार में भाव पांच माह के न्यूनतम होने से मंगलवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 100 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया। चांदी में 500 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट रही। चांदी कलदार पड़ा रहा। वहीं, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में जून डिलीवरी सोना 19.40 डॉलर घटकर 1,293.60 तथा जुलाई डिलीवरी चांदी 0.30 डॉलर की गिरावट से 16.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक ग्लोबल बाजार में भाव गिरने के साथ मांग में कमी से स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने में गिरावट देखने को मिली।

जयपुर सर्राफा भाव

चांदी (999) 40,700, चांदी रिफाइनरी 40,200 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 68,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 32,200 रुपए, सोना जेवराती 30,600 रुपए तथा वापसी 29,700 रुपए प्रति दस ग्राम।

खबरें और भी हैं...