- Hindi News
- National
- वैसाखी आज, सजेंगे दीवान और कीर्तन दरबार, गुरबानी के बीच दिनभर होंगे आयोजन
वैसाखी आज, सजेंगे दीवान और कीर्तन दरबार, गुरबानी के बीच दिनभर होंगे आयोजन
सिख समाज शनिवार को श्रद्धा व धूमधाम से वैसाखी (खालसा सिरजना दिवस) पर्व मनाएगा। इस मौके पर कई कार्यक्रम होंगे।
वैसाखी की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम को गुरुद्वारा राजापार्क में कीर्तन दरबार सजाया गया। वैसाखी पर आदर्श नगर स्थित गुरुसिंह सभा, गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा के तत्वावधान में वैसाखी पर्व गुरु गोबिंद सिंह पार्क, गुरुनानकपुरा में मनाया जाएगा। कीर्तन दीवान सजाने सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य दीवान शनिवार सुबह 4:30 से दोपहर 3 बजे तक और शाम का दीवान 7 बजे से रात्रि 12:30 बजे तक श्री गुरु गोबिंद सिंह पार्क, गुरुनानकपुरा में सजेगा। इस दीवान में समूह स्त्री सत्संग की ओर से सुखमणि साहिब के पाठ सहित नितनेम की पांचों बाणियों का पाठ सुबह 4:30 बजे से सात बजे तक होंगे। आसा दी वार का कीर्तन सुबह 7:30 से 9.30 बजे तक होगा। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक गुरुबाणी कीर्तन व कथा के साथ कार्यक्रम होगा। इस महान कीर्तन दरबार में हजूरी रागी दरबार, गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा के साथ ही गुरुनानक देव स्कूल के बच्चे भी कीर्तन व शब्द-गायन सहित कथा वाचन करेंगे। दोनों दीवानों में गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। इसी प्रकार, मालवीय नगर गुरुद्वारे में साध संगत के सहयोग से दो दिवसीय वैसाखी पर्व मनाया जाएगा। सुबह 9 बजे अखंड पाठ साहिब संपन्न होंगे। सुबह 9:30 से 2:30 बजे तक मुख्य कीर्तन दरबार सजेगा।
रक्तदान शिविर लगेगा
गुरु गोबिंद सिंह पार्क में सुबह 9:30 से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान शिविर लगेगा। गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल व गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा (राजापार्क) की ओर से लगने वाले इस शिविर में सर्व समाज के लोग रक्तदान कर सकेंगे।
गुरुमत क्विज का फाइनल
कौन बनेगा गुरसिख बच्चा संस्था की ओर से 16वीं किंडर केअर गुरमत क्विज में शनिवार को ‘गुुरसिख बच्चा ऑफ जयपु’ चुना जाएगा। गुरुगोबिंद सिंह पार्क, गुरुनानकपुरा जयपुर में होने वाली इस गुरमत प्रतियोगिता में कक्षा 5 से ग्रेजुएट तक के तीन ग्रुपों से क्वालिफाइड हुए 61 बच्चे हिस्सा लेंगे।