पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपैक्स बैंक व श्रीराम जनरल इंश्योरेंस में अनुबंध

अपैक्स बैंक व श्रीराम जनरल इंश्योरेंस में अनुबंध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अपैक्स बैंक, केंद्रीय सहकारी बैंक, पैक्स, लैम्पस तथा भूमि विकास बैंक से लोन लेने वाले ग्राहकों तथा कर्मचारियों को 10 लाख रुपए तक के राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर के मकसद से श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड व दी राजस्थान स्टेट कॉ-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड यानी अपैक्स बैंक के बीच अनुबंध किया गया है। अनुबंध पर बैंक के प्रबंध निदेशक विद्याधर गोदारा तथा बीमा कंपनी के जुगल किशोर तनेजा ने हस्ताक्षर किए। यह योजना वर्ष 2019 तक प्रभावी रहेगी। योजना में 20 हजार किसानों को बीमा कवर मिलेगा।

खबरें और भी हैं...