जनसुनवाई में बिजलीकर्मियों की 20 में से 15 शिकायत तबादलों की आईं
जयपुर। विद्युत भवन में कई हफ्तों पर बाद हुई जनसुनवाई में बिजली कंपनी के कर्मचारियों की कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 15 ने या तो तबादले की गुहार की या तबादला निरस्त करने और तबादला दूसरी जगह करने से जुड़ी थीं। हालांकि गर्मी बढ़ने से बिजली बार-बार गुल होने सहित बिजली की सप्लाई से समस्याएं खूब रहीं, वहीं कनेक्शन व डिस्कॉम के दफ्तरों में सुनवाई नहीं होने संबंधी कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें वीसीआर से जुड़ी शिकायतों की संख्या भी खूब रहीं। करीब तीन हफ्ते कार्य व्यस्तता के कारण जनसुनवाई नहीं होने के बावजूद इस बार ज्यादा शिकायतें प्राप्त नहीं हुईं। जितनी शिकायतें मिलीं, जयपुर डिस्कॉम के एमडी आर.जी. गुप्ता ने हाथों हाथ संबंधित अधिकारियों को फॉरवर्ड कीं और उन्हें समय पर निस्तारण करने के आदेश भी दिए।