पृथ्वीराज नगर की कॉलोनियों में विकास की अनदेखी को लेकर धरना
जयपुर। पृथ्वीराज नगर की कॉलोनियों में सड़क, पानी, बिजली, सीवर सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का ही विकास नहीं होने के विरोध में पृथ्वीराज नगर जनाधिकार संघर्ष समिति ने सोमवार से वैशाली नगर स्थित जेडीए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया। पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने तक यह धरना जारी रहेगा। इस धरने में क्षेत्र की दर्जनों कॉलोनियों के सैकड़ों लोग शामिल हो रही है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट घनश्याम सिंह व संरक्षक अशोक शर्मा ने कहा कि जेडीए ने विकास शुल्क के नाम पर जनता से 900 करोड़ रुपए वसूल लिया है, लेकिन अब विकास नहीं करवा रहे है। एमएलए व सांसद भी जनता का साथ नहीं दे रहे है।