परशुराम जयंती पर बैंक में अवकाश हो: संगठन
जयपुर। राज्य सरकार ने 18 अप्रैल को परशुराम जयंती का अवकाश घोषित किया है, लेकिन पराक्रम्य लिखित कानून के तहत इसकी घोषणा नहीं होने से बैंककर्मियों का लाभ नहीं मिलेगा। इसके मद्देनजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसो. जयपुर सर्किल के महासचिव विनय कुमार भल्ला ने अवकाश घोषित करने की मांग की है।