‘साईं टेऊंराम की अद्भुत लीला’ पुस्तक का विमोचन
जयपुर। श्री अमरापुरा स्थान में ज्योति कला संस्था के द्वारा राजस्थान सिंधी अकादमी के आंशिक सहयोग से प्रकाशित नाटक ‘साईं टेऊंराम की अद्भुत लीला’ पुस्तक का विमोचन हुआ। अमरापुरा मंडलाध्यक्ष स्वामी भगत प्रकाश महाराज ने इस पुस्तक का विमोचन किया, साथ ही पखर पहनाकर नाटक के लेखक सुरेश सिंधु को आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर नाटक के समस्त कलाकार मौजूद रहे।