धानका समाज की 100 महिला प्रतिभाएं सम्मानित
जयपुर। अखिल भारतीय धानका आदिवासी समाज (रजि.) जयपुर के तत्वावधान में अंबेडकर जयंती पर रेलवे कॉलोनी कम्युनिटी हॉल में समारोह हुआ। मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय मंत्री अरुण चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि अ. भा. धानका आदिवासी समाज के राष्ट्रीय संयोजक राजेंद्र खर्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश निनानिया, प्रदेशाध्यक्ष इंद्रमोहन धानका कार्यक्रम अध्यक्ष, जिला महासचिव गजराज सिंह किराड़ धानका समाज की 100 प्रतिभाशाली महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।